फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and son attacked in road dispute father died in ghazipur

Ghazipur News: रास्ते के विवाद में खौफनाक अंजाम, बाप-बेटे पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला, पिता की मौत

Thu, 21 Aug 2025 09:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Aug 2025 09:37 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में मामूली विवाद में पिता- पुत्र पर हमला किया गया। जिसमें पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Father and son attacked in road dispute father died in ghazipur
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रास्ते के विवाद और 1400 रुपये चोरी के मामले ने मंगलवार की रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 12 से अधिक संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने 70 वर्षीय चेयरमैन यादव और उनके बेटे राजेश यादव (30) पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


रात में हुई घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात चेयरमैन यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना रास्ते के विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर हुई थी। परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 



गांव में वारदात के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed