फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father accused of raping an innocent child was sent to jail

Ghazipur News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पिता भेजा गया जेल

Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Father accused of raping an innocent child was sent to jail
भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का उपचार पांच डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। मेडिकोलीगल के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। इधर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मां और भाई के साथ सो रही चार वर्षीय मासूम के साथ उसके पिता ने ही घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था। दूसरे दिन मासूम के कपड़े और जमीन पर पसरे खून को देख मां शोर मचाने लगी। पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। जहां मेडिकोलीगल के बाद महिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल पीड़िता का उपचार शुरू कर दिया। पीड़िता का उपचार करने के बाद भर्ती किया गया, जहां वर्तमान समय में गाइनो, सर्जन, फिजिशियन सहित पांच डॉक्टरों की टीम पल- पल मासूम का हाल जान रही है। साथ ही उसके उपचार को लेकर निगरानी भी कर रही है। इधर दुष्कर्म आरोपी पिता को पुलिस ने वीरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया दुष्कर्म आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed