फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fatal knife attack on youth

Ghazipur News: युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला

Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fatal knife attack on youth
गाजीपुर। शहर कोतवाली के फुल्लनपुर गोड़ा देहाती स्थित एक निजी होटल के पास सोमवार की देर शाम साथी के बुलाने पर बीच-बचाव करने गए दो युवकों पर मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर एसपी ओमवीर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही मातहतों को दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अजय यादव (19) और शिवम यादव (19) फुल्लनपुर मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शाम करीब 7.15 बजे दोनों के मित्र ज्ञानदीप ने फोन करके सूचना दी कि कुछ युवक निजी होटल के पास मारपीट रहे हैं। यह सुनकर अजय और शिवम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। मनबढ़ों ने ज्ञानदीप को छोड़ अजय और शिवम पर ही चाकू से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। आपातकक्ष में तैनात डा. मिथलेश ने बताया कि शिवम यादव को बाएं तरफ कंधे में चाकू से गहरा चोट का निशान है। वहीं अजय यादव के कंधे और पेट पर चाकू से वार किया गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अजय और शिवम अपने मित्र ज्ञानदीप के बुलाने पर गए थे। इसी दौरान युवकों ने दोनों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। ज्ञानदीप की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगाई गई है, जल्द ही कारण का पता चल जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed