{"_id":"67461e6cb9b005770d0223c4","slug":"farmers-staged-a-protest-by-taking-out-a-rally-raising-their-voice-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-124136-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसानों ने रैली निकालकर दिया धरना, बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसानों ने रैली निकालकर दिया धरना, बुलंद की आवाज
विज्ञापन
गाज़ीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सिटी रेलवे स्टेशन से मंगलवार को किसान नेताओं ने रैली निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा हुई।
पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि 2022 तक मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रही थी। लेकिन आज डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि औजारों के दाम बढ़ने और एमएसपी पर खरीद न होने से किसानों की लागत ही दोगुनी हो गई है। किसान कर्ज में डूब गए हैं। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली सबसे महंगी है। फर्जी बिजली बिल ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं। किसान नेताओं ने मांग की कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर बिजली बिलों की विसंगतियों को ठीक किया जाए। यह भी मांग कि दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और अब झारखंड की तर्ज पर यूपी में भी 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाए। गाजीपुर में पोस्ते की खेती का लाइसेंस देने, नंदगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को चालू करने की भी मांग की। उन्होंने जिले में खेती के पीक सीजन में डीएपी की किल्लत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी तत्काल आपूर्ति की भी मांग की। सभा में ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, नसीरुद्दीन, लल्लन यादव, अमरनाथ यादव, रामाश्रय यादव, सत्येंद्र प्रजापति, राजेश वनवासी, रामअवध, डा. रामबदन सिंह, राजदेव यादव, विजयी वनवासी, सुजीत यादव, सुबच्चन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अनुभव दास और संचालन शशिकांत कुशवाहा ने किया। अंत में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।