फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers should benefit from chilli farming

किसानों की कमाई बढ़ाने की मंशा से पांच लाख मिर्च पौधों की डाली गई नर्सरी

Sat, 25 Jul 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers should benefit from chilli farming
दुबिहां। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र और फॉर्ड फाउंडेशन और शिवांश प्रोड्यूसर कंपनी की पहल पर बॉयोटेक किसान परियोजना के तहत करीमुद्दीनपुर स्थित पंकज राय के पॉली हाउस में लगभग पांच लाख मिर्च के पौधे तैयार करने की मंशा से जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दूबे के हाथों नर्सरी डाली गई।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि उद्यान विभाग किसानों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। किसानों को परंपरागत खेती के बजाय उन्नतशील खेती कर ध्यान देने की जरूरत है। तभी किसानों को अच्छी आमदनी होगी। उद्यान विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन और अन्य योजनाओं में अनुदान मिल रहा है। इससे किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. रामकुमार राय ने कहा कि किसानों को बिना लाभ लिए लागत मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले मिर्च के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही साथ शिवांश कृषक प्रोड्यूसर कंपनी किसानों द्वारा तैयार मिर्च को बाजार से ऊंचे भाव में लेगी। इसके साथ ही किसानों को अधिक मुनाफा मिलेगा। नर्सरी में ईगल इंदु और भारतीय सब्जी अनुसंधान द्वारा तैयार काशी अनमोल की नर्सरी डाली गई है। इस अवसर पर पंकज राय, विकास राय, कृष्णकांत राय, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed