फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers raised the issue of not getting compensation before SDM

Ghazipur News: एसडीएम के समक्ष किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने का उठाया मुद्दा

Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of not getting compensation before SDM
स्थानीय तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता संग किसानाें की बैठक हुई। बैठक में राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे। बैठक में निर्माण होने वाले एनएच-124 के लिए भूमि अधिग्रहण किए गए मुआवजे का अविलंब भुगतान करने का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि 300 किसानों का भूमि अधिग्रहित करने के बाद भी मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों ने कहा कि सीमांकन के तहत एनएच का निर्माण हो। किसान श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि 4 बिस्वा जमीन का अधिग्रहण किया गया। सीमांकन करते समय दो बिस्वा जमीन दोबारा ली गई। लेकिन मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। श्रीनाथ यादव ने कहा कि मेरा 29 बिस्वा जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन मुआवजा 21 बिस्वा का ही मिला। शिव शंकर राजभर ने कहा कि 36 एयर जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ। सुभाष ने कहा कि खेत व मकान दोनों का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन मुआवजे के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भुगतान किया जाएगा। जिन किसानों का अधिक रकबा भूमि अधिग्रहित की गई है और मुआवजा कम मिला है, उसमें सुधार किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, एनएच के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय, अवर अभियंता अमित कुमार, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed