फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers can create self-employment opportunities

स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं किसान

Thu, 15 Oct 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers can create self-employment opportunities
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत 18वें बैच का प्रवासी मजदूरों-सेवामित्रों के लिए आयोजित ‘‘एकीकृत कृषि प्रणाली’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान एकीकृत कृषि प्रणाली के जरिए किसानों को स्वरोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया। मृदा विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह ने कहा कि एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाकर किसान स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के अलावा दूसरे किसानों को भी रोजगार दे सकते हैं। विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कृषि को अधिक लाभकारी एवं भरोसेमंद बनाने के लिए अन्य सहायक व्यवसाय जैसे फसल, बागवानी, डेयरी, मछली पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन आदि को समन्वित एवं एकीकृत करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. डीके सिंह ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे आकर अपनी शक्ति का परिचय दे रही हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. डीपी श्रीवास्तव, आशीष कुमार वाजपेयी, मनोज कुमार मिश्रा, आशुतोष सिंह, डॉ. पीके सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा सहित महिलाएं एवं 35 प्रवासी मजदूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed