फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers burn effigy of Modi government

किसानों ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया

Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn effigy of Modi government
मुहम्मदाबाद तहसील तिराहे पर किसान विरोधी कानून का पुतला दहन करते जन संघर्ष मोर्चा के सदस्य। - फोटो : GHAZIPUR
करंडा/जखनियां। अखिल भारतीय किसान महासभा, भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में देशव्यापी पुतला फूंको आह्वान के तहत मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने इसे काला कानून बतलाया।
विज्ञापन

करंडा में खेग्रामस के जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि सरकार एमएसपी पर फसल खरीद के लिए कानून बनाए, उससे कम दाम पर खरीद करने वालों को दंडित करे। इस अवसर पर रामअशीष बिंद, लालबहादुर, उजागिर राम, संजय भारती, जिलेश्वर भारती, राजबली यादव, सरोज यादव, कन्हैया बिंद, मंजू गोंड ने विचार व्यक्त किया। जखनिया तहसील के शहाबपुर गांव में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह तथा खेग्रामस जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन कर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जाहिर की। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अगर तत्काल मांग नहीं सुनती है तो आठ दिसम्बर को आयोजित भारत बंद आन्दोलन में किसानों, मजदूरों की बड़ी तादाद में गोलबंदी कर सड़क पर उतरने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed