फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers are upset as wheat cannot be purchased due to lack of sacks

Ghazipur News: बोरे के अभाव में गेहूं खरीद नहीं होने से किसान परेशान

Tue, 07 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset as wheat cannot be purchased due to lack of sacks
दुबिहा। क्षेत्र में क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मौसम के बदलते मिजाज के कारण उन्हें फसल की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सियाड़ी ग्राम सभा के किसान शिवकुमार राय, रामनाथ राय, प्रदीप राय, विकास राय, भूपेंद्र राय तथा हरदासपुर के राजेश राय, कृपाशंकर राय सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि जब वह करीमुद्दीनपुर स्थित विपणन शाखा पर गेहूं बेचने पहुंचते हैं, तो वहां तैनात एसएमआई की ओर से बोरे की कमी बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। वह कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी उपज की खरीद नहीं हो पा रही है। खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की फसल को लेकर उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराने और खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू करने की मांग की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि बोरे की कमी जल्द दूर की जाएगी। कहा कि आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति कर खरीद प्रक्रिया को शीघ्र ही सुचारु रूप से संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed