फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer massacre: Twenty five thousand prize arrested

किसान हत्याकांड: पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer massacre: Twenty five thousand prize arrested
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर गांव के पास किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पर करीब 22 दिन पहले सशस्त्र अपराधियों ने किसान त्रिभुवन सिंह को गोलियों से भून दिया था। हत्या में आरोपी तथा फरार चल रहा 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह घेराबंदी कर धर-दबोचा। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एवं एक कारतूस भी उसके पास से बरामद किया गया। यह सफलता सैदपुर, करंडा और एसओजी की टीम को संयुक्त रूप से तरांव मोड़ के पास मिली।
विज्ञापन

जिले में अपराध पर अंकुश पाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पियरी बाजार में तरांव जाने वाले मोड़ के पास शातिर व इनामी अपराधी कही भागने के फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने शहर कोतवाली के जमालपुर निवासी 25 हजार इनामी विकास बिंद उर्फ रुदल को घेराबंदी कर धर-दबोचा। तलाशी लेने पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक कारतूस भी उसके पास से बरामद हुआ। पूछताछ के बाद इनामी बदमाश का पुलिस टीम ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed