{"_id":"6328b47a1ea176779b2cfad6","slug":"farmer-dies-due-to-electrocution-ghazipur-news-vns6750822102","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही खुर्द गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। साफ-सफाई करने के दौरान फर्राटा पंखा में उतर आए करंट की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी रामजन्म कश्यप (53) घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में रखा फर्राटा पंखा उठा लिया, जबकि पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा था और उसमें करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजनों ने आपूर्ति बंदकर गंभीर रूप से झुलसे रामजन्म कश्यप को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी का काफी दिन पहले ही निधन हो गया था। वह खेती करके जीविका चलाते थे। घटना के बाद पुत्र और पुत्रियों के रोने- बिलखने से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े पुत्र रामलखन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।