फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies due to electrocution during irrigation

Ghazipur News: सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution during irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी शिवदेनी सिंह कुशवाहा (60) सुबह करीब नौ बजे खेत की सिंचाई करने के लिए खेत से बिजली तार ट्यूबवेल के पास ले गए थे। पानी खेत में जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान करंट की चपेट में आने से शिवदेनी सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए विद्युत आपूर्ति बंद करके घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में कोई भी सूचना कोतवाली काे नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed