{"_id":"5f5e60478ebc3e50624416ac","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-by-car-road-blocked-ghazipur-news-vns5470980157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर किसान की मौत, मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से कुचलकर किसान की मौत, मार्ग किया जाम
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास जलालाबाद-हंसराजपुर स्थित हमीद मार्ग पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार किसान को कुचलते हुए कुछ दूर आगे जाकर गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं मृत किसान के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हमीद मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में जखनिया के एसडीएम एवं सीओ ने पहुुंचकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तब जाकर देर रात डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ददरा गांव निवासी संतोष यादव (35) रात करीब 10 बजे धामूपुर स्थित अपने मकान पर पिता चंद्रदीप यादव को खाना देकर बाइक से घर जा रहा था। ददरा गांव के सामने हंसराजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद किसान का कपड़ा कार में फंस गया जिससे वह करीब 60 मीटर खिंचता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर कार कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। उसमें सवार लोग निकलकर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक कार सवार को पकड़ लिया और दूसरे को दौड़ाकर करीब डेढ़ किमी के बाद छपरी गांव के पास धर-दबोचा। जबकि दो भाग गए। इधर ग्रामीणों ने जलालाबाद-हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया। करीब आंधे घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। उन्होंने लाठीचार्ज की चेतावनी दी। इससे गांव के लोग और भी आक्रोशित हो गए। देर रात डेढ़ बजे पहुंचे एसडीएम सूरत यादव और सीओ राजीव द्विवेदी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तब जाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक मऊ जिले के चिरैयाकाट थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी लक्षमण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा कोई लाठी-चार्ज की बात नहीं कही गई थी।