फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farewell of three, legal action in one

तीन की विदाई, एक में कानूनी कार्रवाई

Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farewell of three, legal action in one
परिवार परामर्श केंद्र की ओर से पुलिस लाइन परिसर में रविवार को आयोजित शिविर में पारिवारिक विवाद सुने गए। इसमें कल 11 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुआ, जिसमें कुशलता के बाद तीन परिवारों की विदाई कराई गई। एक को विधिक कार्रवाई का सुझाव दिया गया, वहीं दो को कुशलता के बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

नंदगंज के रेवसा निवासी अस्मिता पत्नी वंशराज की शिकायत थी कि उसके पति घरेलू तथा बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर रहे थे। बच्चों को हमेशा मारते-पीटते रहते हैं, जिसे समझा कर विदाई करवाई गई। मरदह के कोदई निवासी सोनी चौहान पत्नी कमलेश चौहान का आरोप था कि उसके सास-ससुर एवं पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं, इस पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई कराई गई। बरेसर की चंदा देवी पत्नी राजा राम की शिकायत थी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको मारपीट कर आधार, निर्वाचन, पैन कार्ड तथा आवश्यक पत्रावली को जबरदस्ती रख लिए हैं। इस पर ससुराल पक्ष को समझा कर तथा चंदा देवी के आवश्यक पत्रों को दिलाते हुए विदाई कराई गई। कुशलता के बाद दो पारिवारिक विवाद के प्रकरण को बंद कर दिया गया। एक पारिवारिक विवाद के प्रकरण को विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए अगली तिथि पांच जून निर्धारित की गई। इस मौके पर सरदार दर्शन सिंह, शिव शंकर तिवारी, विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पूनम सिंह, आरक्षी रोली सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed