फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fake report filed to benefit property dealer

Ghazipur News: प्रापर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए लगा दी फर्जी रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fake report filed to benefit property dealer
गाजीपुर। आईजीआरएस पर की गई शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण किए जाने का मामला सामने आ रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारी एक प्रापर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिए हैं। संबंधित पर कार्रवाई और शिकायत की जांच की मांग करते हुए शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद निवासी महिमा देवी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके मकान से 15-20 की दूरी पर 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा था। वहीं पर एक प्रापर्टी डीलर ने जमीन खरीद ली। इसके बाद बिजली निगम के अभियंताओं से मिलीभगत करके 23 अगस्त की रात 12 बजे दो खंभों को उखड़वाकर इस तरह से शिफ्ट कर दिया गया कि तार शिकायकर्ता के घर के ऊपर से गुजरने लगा। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। आरोप है कि 27 अगस्त को इसकी शिकायत डीएम से लेकर सीएम पोर्टल तक की। इस पर बिजली निगम के उप खंड अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने जांच की। आरोप है कि उन्होंने बिना बयान लिए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। जबकि पूरा परिवार संभावित हादसे को लेकर भयभीत रहता है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। साथ ही एमएलसी विशाल सिंह चंचल से भी शिकायत की है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभेंदु शाह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो दूसरे अधिकारी से जांच कराई जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed