{"_id":"9f798f5c8afbebe4965379bf3bde5cf4","slug":"fair-in-protest-power-cuts-anger-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में फूटा गुस्सा
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर महडौर विद्युत उपकेंद्र के सामने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण 16 घंटे बिजली देने की मांग कर रहे थे। सुबह आठ बजे से 12
बजे तक चले चक्काजाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति का भरोसा देकर चक्काजाम खत्म कराया।
क्षेत्र में कई माह से मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कटौती को लेकर नाराज ग्रामीण सोमवार को लामबंद हो गए और सुबह साढ़े सात बजे महडौर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच
विज्ञापन
गए। ग्रामीणों ने पहले उपकेंद्र पर नारेबाजी की। इसके बाद आठ बजे उपकेंद्र के सामने कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जाम स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने
कहा कि क्षेत्र में मात्र पांच से छह घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। बिजली समय से नहीं रहने के कारण जलापूर्ति भी बाधित है। समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी निराकरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने
16 घंटे बिजली देने, जर्जर तारों को बदलने, पावर हाउस की बिगड़ी हुई मशीनों को दुरुस्त करने और उपकेंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी बनवाने की मांग की। जाम की जानकारी होने पर 12 बजे एसडीओ विजय कुमार सिंह, जेई राजेंद्र
प्रसाद और थानाध्यक्ष कासिमाबाद केके मिश्र मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने दस दिन के अंदर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। प्रदर्शन में वरुण राय, निशांत, गोविंद गुप्ता, अरविंद खरवार, भूपेश राय, अजय राय,
उमेश राय, देवेंद्र यादव, ईश्वरशरण उपाध्याय, प्रमोद यादव, महेंद्र राजभर आदि शामिल रहे।