{"_id":"62cc6e4895d197708376b0de","slug":"expressed-happiness-over-tree-plantation-more-than-the-target-along-with-it-do-not-dry-plants-ghazipur-news-vns6635020186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण पर जताई खुशी, साथ में दी ताकीद-न सूखें पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण पर जताई खुशी, साथ में दी ताकीद-न सूखें पौधे
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने 5, 6 और 7 जुलाई को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक पौधरोपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की और विभागों के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को रोपित किए गए पौधों को बराबर चेक करते हुए पौधों की सुरक्षा और बचाव के साथ-साथ सिंचाई करने को कहा। जिससे अधिक से अधिक संख्या में पौधे बचे रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 4150091 पौधो को रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जिसमें वन विभाग के अलावा अन्य विभागों ने वृक्षारोपण किया। जिसमें 5 जुलाई को 29.457 लाख, 6 जुलाई को 2.945 लाख और 7 जुलाई को 2.945 लाख का वृक्षारोपण का लक्ष्य था जिसमें तीनों तिथियों के प्राप्त लक्ष्य से सापेक्ष अधिक पौधे लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, 15 अगस्त को कुल 6.15391 लाख वृक्षारोपण, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा शहीद निकाय में अमृत वन की स्थापना के रूप में लगाया जायेगा।
उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौध रोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के साथ-साथ उसे प्रत्येक दिन सुरक्षा एवं बचाव रखने का भी निर्देश दिये।