फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Explanation sought from BDO Bhadaura and Zamania

Ghazipur News: बीडीओ भदौरा और जमानिया से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BDO Bhadaura and Zamania
गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए वृद्धा पेंशन सत्यापन में ढिलाई बरतने पर बीडीओ भदौरा एवं जमानिया से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही शत-प्रतिशत सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न हो।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की मासिक प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने को कहा। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आईजीआरएस प्रकरण में शिकायत पत्रों का समय से निस्तारण करें। किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देशदीपक पाल, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र ,सभी खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed