फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   EXIDNT

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
EXIDNT
रेवतीपुर/सेवराई। थाना क्षेत्र के नवली गांव के जलालपुर मौजा में शनिवार की शाम ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नवली गांव के जलालपुर मौजा गांव निवासी जितेंद्र बिंद की पत्नी शीला देवी (40) भोजन बनाने के बाद अपनी बड़ी पुत्री सीता की शादी की तैयारियों को लेकर सामान खरीदने भदौरा जाने के लिए अपने डेरा के सामने ताड़ीघाट-बारा हाईवे मार्ग किनारे खड़ा होकर सवारी बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दिन में करीब तीन बजे भदौरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे महिला गिर पड़ी और उसकी साड़ी बाइक में फंस गई। बावजूद इसके, बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी और महिला बाइक के साथ घसीटने लगी और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग बाइक की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग और बाद में एंबुलेंस कर्मी पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सहित चालक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारवालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed