{"_id":"5d24d0838ebc3e6d06302020","slug":"exident-ghazipur-news-vns4718682112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक
सेफ्टी चैन बांधकर गुजारी गई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
जखनियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के गेट को बंद करते समय निकलने की जल्दीबाजी में पिकअप चालक मंगलवार की सुबह टक्कर मारते हुए फरार हो गया। गेट टूटने की वजह से सेफ्टी चैन बांधकर ट्रेनों को किसी तरह गुजारा गया। इस दौरान घंटों मशक्कत कर कर्मचारियों ने बूम को दुरुस्त किया।
मंगलवार की सुबह दस बजे मऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली 55135 तमसा पैसेंजर ट्रेन एवं वाराणसी से भटनी जाने वाली 55122 पैसेंजर ट्रेन का जखनियां रेलवे स्टेशन पर क्रासिंग होने के लिए गेटमैन गेट बंद कर रहा था। इसी दौरान तहसील की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप घुस गई और पूर्वी गेट के बूम तो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। फाटक टूटने से वहां अफरा-तफरी मच गई। तत्काल गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सेफ्टी चैन बांधकर ट्रेनों को निकाला। सूचना पर मऊ से सिग्नल विभाग के कर्मचारियों पहुंचे और दिन में दो बजे बूम को दुरुस्त किया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर इनरू ने बताया कि बूम टूटने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बूम को दुरुस्त करा लिया गया है।