फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examiners' mobile phones were deposited before checking the copies

Ghazipur News: काॅपी जांचने से पहले जमा करा लिए गए परीक्षकों के मोबाइल

Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Examiners' mobile phones were deposited before checking the copies
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन बुधवार से सभी पांच केंद्रों पर शुरू हो गया। काॅपी जांचने से पहले परीक्षकों के मोबाइल जमा करा लिए गए। पहले दिन दोनों कक्षाओं की 36199 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरु हो गया। उप प्रधान परीक्षकों की ओर से नमूना के तौर पर बीस-बीस आदर्श कापियां जांच कर परीक्षकों को दिखाया गया। उन्हें इसी तरह कापियों का मूल्यांकन करने को कहा गया। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल की 13639, राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटर की 4230, अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में इंटर की 3473, शहीद स्मारक इंटर काॅलेज नंदगंज में हाईस्कूल की 9204 और शिवपूजन इंटर काॅलेज मलसा में इंटर की 5653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार मौजूद थे। जबकि सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने पहले दिन चार केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्य की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड के निर्देश पर केंद्रों पर परीक्षकों के मोबाइल जमा करा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक और सभी केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उन्होंने निर्देश दिया कि वह मूल्यांकन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। हिदायत दी कि अनुपस्थित रहने पर परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed