फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every day 30 patients suffering from viral fever are reaching the hospital

Ghazipur News: रोज वायरल बुखार से ग्रसित 30 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Thu, 01 May 2025 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Every day 30 patients suffering from viral fever are reaching the hospital
तापमान बढ़ोत्तरी के साथ तीखी धूप और बढ़ रहे पारा का असर सेहत पर साफ पड़ता दिख रहा है। वायरल बुखार, सर्दी- खांसी और आंखों के लाल होने की समस्या आ रही है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन करीब 25 से 30 वायरल बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने ओपीडी पहुंच रहे हैं। हालांकि दवा और पर्ची काउंटर पर तो इन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन ब्लड जांच रिपोर्ट के अलावा एक्स-रे के लिए करीब एक से दो घंटे का इंतजार मरीज और तीमारदारों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तापमान के असर से घर- घर वायरल बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं।स्थिति यह है कि बुखार को ठीक होने में करीब एक सप्ताह से भी अधिक समय लग जा रहा है। यहीं नहीं सर्दी और खांसी अधिक बढ़ने से मरीज काफी परेशान हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने धूप में निकलने और ठंडे पानी के सेवन से बचने की सलाह दी है। हालांकि दवा काउंटर पर पहुंच रहे मरीजों को एक- एक करके पर्ची के मुताबिक दवा उपलब्ध कराया जाता है। यहीं नहीं पर्ची काउंटर भी स्थिति सामान्य ही रही। जबकि एक्स- रे कराने और सिटी स्कैन कक्ष के सामने मरीज बेंच पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करते दिखाई पड़े। एक्स- रे कक्ष के सामने कई मरीज तो सीढि़यों पर बैठे हुए दिखाई पड़े। वहीं ब्लड कक्ष के सामने बैठे तीमारदारों व मरीजों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने में कम से कम तीन से चार घंटे लग जा रहे हैं। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed