फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Enthusiasm to be photographed at Selfie Point

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचने को लेकर दिखा उत्साह

Tue, 08 Mar 2022 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm to be photographed at Selfie Point
Enthusiasm to be photographed at Selfie Point - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। वोट डालने के बाद युवक और युवतियों ने इन जगहों पर खूब फोटो खिंचवाई। इसी तरह महिलाओं और पुरुषों में भी उत्साह नजर आया। इसके अलावा आदर्श मतदेय स्थल आकर्षक दिखाई पड़े। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट मतदान स्थल परिसर में बनाया गया था। ऐसे में मोबाइल प्रतिबंधित होने से लोगों में मायूसी रही। युवा मतदाताओं ने अंगुली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए सेल्फी ली और फोटो सोशल मीडिया पर डाला, जो शेयर होती रही।
विज्ञापन

नगर के सिटी इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज पर बनाए मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने एक-दूसरे की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मुहम्मदाबाद विधानसभा के जूनियर हाईस्कूल, मुहम्मदाबाद ब्लाक, इस्लामियां विद्यालय, गौसपुर प्राथमिक विद्यालय, रेवतीपुर, सेवराई पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संतरामगंज बाजार, गंगौली जूनियर हाईस्कूल, सोनहरा प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जमसड़ा, प्राथमिक विद्यालय ओड़राई, प्राथमिक विद्यालय केशरूआ, नेवादा मतदान केंद्र, हीरानंदपुर सहित विभिन्न बूथों को गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं आदर्श बूथ और पिंक बूथ लोगों के बीच आकर्षक के केंद्र रहे। वहीं इन मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट पर मतदान देकर उत्साह पूर्वक मतदाता फोटो खिंचवाते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed