फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ensuring the health and safety of teachers is the government's priority: Omprakash Rajbhar

शिक्षकाें की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : ओमप्रकाश राजभर

Thu, 09 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ensuring the health and safety of teachers is the government's priority: Omprakash Rajbhar
रायफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड से सम्मानित हुए शिक्षको - फोटो : 1
जिले के 2,280 परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े करीब 18,020 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये तथा अन्य पात्र कर्मी और उनके आश्रित अब पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण रायफल क्लब सभागार सहित जिले की सभी तहसीलों में देखा गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से 10 शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिले में इस योजना का लाभ 8,242 शिक्षक, 2,471 शिक्षामित्र, 370 अनुदेशक, 6,675 रसोइये, 198 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के कर्मचारी तथा 64 विशेष शिक्षकों को मिलेगा। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों और उनके आश्रितों का सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार कराया जाएगा। रायफल क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिले में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1,200 रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले की अन्य तहसीलों में भी योजना का शुभारंभ किया गया। रेवतीपुर में एसडीएम संजय यादव ने 20 शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। सैदपुर तहसील सभागार में भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय ने योजना को शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात बताया। कासिमाबाद में लाभार्थियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जबकि जमानिया में एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इससे शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed