फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ensure adequate supply of fertilizer and diesel at old rates; take action against black marketeers.

Ghazipur News: पुरानी दर पर मिले पर्याप्त खाद और डीजल, कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई

Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ensure adequate supply of fertilizer and diesel at old rates; take action against black marketeers.
पत्रक सौंपते भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह यादव। संव
गंगौली। खाद-डीजल संकट, एमएसपी गारंटी सहित कई मांगों को पूरा करवाने के लिए किसानों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक कासिमाबाद के तहसीलदार को सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में यूरिया, डीएपी खाद एवं डीजल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, इससे खेती पर संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता आवश्यकता के मुकाबले बेहद कम बताई जा रही है। ऐसे में फसलों की पैदावार में 20 से 30 प्रतिशत तक गिरावट की आशंका जताई गई है। किसानों ने सरकार से पुरानी दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं डीजल उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सभी फसलों की एमएसपी की गारंटी देने और प्रत्येक गांव में सरकारी क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को स्थायी रूप से समाप्त करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा किसानों को बिना शर्त निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। हाल ही में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर राहत पहुंचाने की अपील की है। अंत में मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव, हरिप्रसाद पांडेय, सुनील राय, पायल गुप्ता आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed