फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Enrollment of 21 children in Composite School Deoria

कंपोजिट विद्यालय देवरिया में 21 बच्चों का नामांकन

Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of 21 children in Composite School Deoria
खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवरिया खास में बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें 21 बच्चों का नामांकन किया गया। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र में कक्षावार प्रथम स्थान पाने वाले छह बच्चों एवं एआरपी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव रवाना किया। जो गांव के विभिन्न मुहल्लों और गलियों से होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचा। आयोजित नामांकन चौपाल में अभिभावकों को प्रेरित कर 21 बच्चों का नामांकन किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि प्रयास है शिक्षा से दूर समाज के हर बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। अभिभावकों को 6-14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के हाथों मिशन प्रेरणा के तहत ब्लाक में कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राधिका नेहा रिया अमृता राजेश्वर और धीरेंद्र को कापी कलम और एआरपी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव, विनीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण राय, पुनीत पांडेय, बृजेश व जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत सुलेमापुर देवकली में स्कूल चलो रैली, नारी शक्ति चौपाल, प्रवेश के लिए मलिन बस्ती में चौपाल का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय महाहर धाम पर बुधवार को किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर, करमदापुर, सराय मुबारक, डंडापुर, हरहरी, गोविन्दपुर कीरत प्रथम और द्वितीय, दुर्खुर्शी, उच्च प्राथमिक विद्यालय महाहर धाम, दुर्खुर्शी के छात्र छात्राओं सहित शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीईओ डा. कल्पना मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए रैली को हरी दिखाकर गांव, बस्ती, मुहल्ले के लिए रवाना किया। इस दौरान लोगों से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए बीईओ सहित सभी अध्यापकों ने अपील की। कार्यक्रम में प्रधान विरेंद्र यादव, प्रभास कुमार, सुधाकर पांडेय, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
सेवराई। स्कूल चलो अभियान में भदौरा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ने रुचि नहीं दिखाई। इसको गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बच्चों का प्रवेश लेने का लक्ष्य खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। भदौरा ब्लाक का 4200 का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक प्रेरणा पोर्टल पर मात्र 42 प्रवेश दिखा रहा है। विकासखंड स्तर पर स्कूलों में नवीन प्रवेश के बाद अपराह्न एक बजे तक हर हाल में कार्यालय से जारी गूगल शीट पर संख्या अपडेट करनी है। साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर भी डाटा अपडेट करना है लेकिन भदौरा ब्लाक से कोई संख्या अपडेट नहीं की जा रही है। यही नहीं नवीन प्रवेश को लेकर चल रहे जागरूकता कार्यक्रम रैली, डोर-टू-डोर संपर्क, जन चौपाल आदि में भी खंड शिक्षा अधिकारी की भागीदारी न के बराबर बताई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने 25 अप्रैल को बीईओ भदौरा को जारी नोटिस में कहा कि कई बार मौखिक एवं बैठक में दिए गए निर्देश के बावजूद स्कूल चलो अभियान में उनकी तरफ से रुचि नहीं ली गई है। उन्होंने इस मामले में दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया है कि सरवर लो काम करने की वजह से केवल 42 बच्चों के नामांकन का ही डाटा अपलोड हो पाया है जबकि शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत 756 बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed