फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   English liquor recovered from Vibhuti Express, two arrested

Ghazipur News: विभूति एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
English liquor recovered from Vibhuti Express, two arrested
शराब के साथ दिलदारनगर आरपीएफ के हिरासत में आरोपी। स्रोत- आरपीएफ
दिलदारनगर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर आरपीएफ और जीआरपी टीम सक्रिय हो गई है। ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत शुक्रवार की रात टीम ने विभूति एक्सप्रेस के अनारक्षित डिब्बे में सवार दो यात्रियों से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों तस्करों ने शरीर पर सेलोटेप लगाकर शराब की बाेतलें छिपा रखी थी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर में भ्रमण कर रही थी। रात करीब नौ बजे 12334 विभूति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पहुंची। इस पर टीम अनारक्षित डिब्बे में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। जांच करने पर टीम ने देखा कि दोनों युवक अपने शरीर पर टेप के सहारे अंग्रेजी शराब की बोतलें लपेटकर बिहार ले जाने की कोशिश कर रहे थे। बताया किअंग्रेजी शराब की 28 बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बिहार प्रांत के पटना जनपद के बिहटा थाना के बिहटा वार्ड नंबर एक निवासी गौरीशंकर पांडेय और नौबतपुर थाना के सदिसोपुर निवासी हैप्पी राज बताया। प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार-खानपुर। थाना क्षेत्र के साईं की तकिया गांव के पास से पुलिस ने शुक्रवार को चंदवक- बिहारीगंज मार्ग से कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि मठसरैया निवासी विनोद यादव को पुलिस टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों को देख आरोपी कच्ची शराब से भरे गैलेन को लेकर भाग रहा था। गहमर : कोतवाली क्षेत्र के देवल पुलिया चौराहा के पास से पुलिस ने शनिवार देर शाम एक आरोपी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान देवल पुलिया चौराहा के पास से 25 पाउच देसी शराब के साथ बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के नुआंव थाना निवासी पंजराव गांव निवासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed