फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   English liquor recovered from the gate of the car, three smugglers arrested

कार की गेट से अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
English liquor recovered from the gate of the car, three smugglers arrested
सेवराई। भदौरा-देवल मार्ग स्थित पंचशील चौक पर बुधवार की भोर एक कार पकड़ी गई, जिसके दरवाजों के बीच में छुपाकर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। तलाशी में 340 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की गई। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी के बाद लगातार शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्कर नए रास्ते अख्तियार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर सेवराई चौकी पुलिस ने भदौरा- देवल मार्ग पर पंचशील चौक के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। वाहन की जांच में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हेड कांस्टेबल अनिल पटेल को वाहन का गेट कुछ भारी लगा तो उसने गेट को ठोंक कर देखा। आवाज भी अलग रह की थी। गेट खोला गया तो उसमें से 340 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों में बिहार प्रांत के पटना का छोटू कुमार, प्रकाश कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि कार की गेट में छिपाकर शराब ले जाई जा रही थी। शराब और कार को सीज कर दिया गा है जबकि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed