फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Engineers protest silently in Ghazipur, warns for large-scale satyagraha

गाजीपुर में अभियंताओं ने मौन रहकर किया विरोध प्रदर्शन, बड़े स्तर पर सत्याग्रह के लिए चेताया

Sat, 06 Mar 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest silently in Ghazipur, warns for large-scale satyagraha
गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा गाजीपुर के सभी अवर अभियंता-प्रोन्नत अभियंताओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया। चेताया कि मौन व्रत सत्याग्रह का शीर्ष प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को कर्मचारी बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जिला सचिव रोहित कुमार ने बताया कि शीर्ष प्रबंधन एवं संगठन के मध्य महत्वपूर्ण मांगों को नियमानुसार समाधान किए जाने के लिए संगठन को आश्वस्त किया गया था। इसके बाद वार्ता में बनी सहमतियों और जारी आदेश के छह माह बाद भी समाधान नहीं हुआ। कहा कि संगठन और प्रबंधन के बीच विश्वास का संकट उत्पन्न हो गया है जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। विरोध कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भास्कर, संगठन सचिव तापस प्रसाद, लेखा निरीक्षक हर्षित राय, उपाध्यक्ष सौरभ पाठक, प्रचार सचिव मिथिलेश यादव, वित्त सचिव रामप्रवेश चौहान, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, शशीकांत पटेल, मनोज पटेल, मोहन लाल, नीरज कुमार, संतोष मौर्य, चित्रसेन प्रसाद, इंद्रजीत पटेल, रमेश विश्वकर्मा, मिठाई लाल, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed