{"_id":"57643bc74f1c1ba93b11b96e","slug":"energy-from-the-sun-will-shine-tetarapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज से ऊर्जा लेकर जगमग होगा तेतारपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज से ऊर्जा लेकर जगमग होगा तेतारपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेतारपुर ग्रामसभा के लोगों को जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। सरकार की तरफ से गांव में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाने के की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। योजना के तहत गांव में सौ किलोवाट की क्षमता का पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
2 करोड़ 30 लाख की लागत से स्थापित होने वाले इस प्लांट से विद्युत उत्पादन के साथ ही गांव के लोगों को कनेक्शन वितरित कर विद्युत आपूर्ति भी की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में काम शुरू हो जाएगा। प्लांट स्थापित होने पर गांव सौर ऊर्जा से जगमग होगा। गांव में िकसानों को प्रेिरत किया जाएगा िक वे सोलर पंप लगवाएं ताकि खेतों की िसंचाई भी िनयिमत रूप से की जाती रहे।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट योजना के तहत जिले से प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन
विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने एवं गांव नदी के किनारे दूरस्थ होने के कारण मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट योजना में सैदपुर तहसील के तेतारपुर गांव का कुछ समय पहले चयन किया गया था। यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 58 किलोमीटर दूर गोमती नदी के किनारे स्थित है। इसी क्रम में सरकार ने गांव में पावर प्लांट लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सोलर प्लांट लगने के बाद गांव में पेयजल योजना, घरेलू िवद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके अलावा िकसानों को सौर ऊर्जा से संचालित पंप लगाने को भी प्रोत्सािहत किया जाएगा। इस संबंध में नेडा के परियोजना अधिकारी एके मिश्र ने बताया कि प्लांट की स्थापना के लिए स्वीकृति दे दी गई है।
इसमें 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। बताया कि 10, 17, 77, 98 एवं 151 वाट के कनेक्शन घरेलू उपयोग के लिए दिये जाएंगे। प्लांट स्थापित होने पर गांव के लोगों को बिजली की समस्या नहीं सताएगी। परियोजना का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसे तेजी से पूरा करने की योजना है। इस िदशा में प्रयास िकए जा रहे हैं।