फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment on road tracks causing jam

सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on road tracks causing jam
गाजीपुर। प्रधान डाकघर जाने वाले मार्ग कि पटरी पर सजी सब्जी की दुकानें। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
नगर के प्रमुख बाजारों की सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, कोतवाली मार्ग, महुआ बाग, लाल दरवाजा, नखास, स्टेशन रोड, लंका में सड़क की पटरियों पर प्रतिदिन अस्थायी दुकानें लग रही हैं। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के इन मार्गों से अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक गुजरते हैं लेकिन इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। शहर के मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, कोतवाली मार्ग, महुआबाग, लाल दरवाजा, नखास, स्टेशन रोड, लंका सहित कई ऐसे बाजार हैं, जहां सड़क एवं उसकी पटरियों पर रोजाना अस्थायी दुकानें लग रही हैं। कुछ दुकानदार भी अपने सामानों को पटरी तक फैला कर अतिक्रमण करते हैं। सुबह होते ही रेहड़ी एवं फुटपाथ पर दुकानें लगनी शुरू हो जा रही हैं। मिश्र बाजार में दिन भर तो ठेले-खोमचे वालों का कब्जा रहता ही है शाम होते ही सब्जी की अस्थायी दुकानें लग जाती है। सुबह से शाम तक बेतरतीब तरीके से खड़े छोटे-बड़े वाहनों से भी आवागमन प्रभावित होता है। विशेश्वरगंज चौराहे पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लग रहा है। कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है लेकिन कोई पुलिसकर्मी न तो जाम हटवाने की जहमत उठाता है और न ही अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है। कोतवाली के सामने भी पटरियों पर शाम होते ही ठेले वालों का कब्जा हो जाता है। पालिका परिषद की तरफ से कभी कभी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है लेकिन इसका कुछ ही दिनों तक रहता है। कुछ दिनों पर स्थिति यथावत हो जाती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed