फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encompass the cask bridge

पीपा पुल चालू कराने को लेकर दिया धरना

Fri, 02 Jan 2015 11:16 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Encompass the cask bridge
मुहम्मदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बच्छलकापुरा-रामपुर
विज्ञापन
पीपा का पुल चालू कराने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस बाबत राज्यपाल को संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी एसडी सिंह को सौंपा। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर पुल चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।


इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के समस्याओं की अनदेखी कर रही है। विगत दो वर्षों से पुल का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है। इससे पुल पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय ने कहा कि यह पुल मुहम्मदाबाद विधानसभा को जोड़ता है।

इस वर्ष पीपे की कमी के चलते दो भागों में उसका निर्माण कराया गया था। बीच में रेत कट जाने से पुल दो भागों में बंट गया और आवागमन बंद हो गया। नदी के उस पार खेती करने वाले लोगों को पुल के अभाव में जान जोखिम में डालकर यातायात करना पड़ रहा है।

उन्होंने पर्याप्त पीपे की व्यवस्था एवं पुल के दोनों तरफ सोलर लाइट तथा रामपुर की ओर पर्याप्त मात्रा में चक प्लेट लगाने की मांग की। इस मौके पर प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, रजनीश पांडेय, डा. रमेश राय, राजेश राय बागी, रविंद्रनाथ राय, शशांक शेखर राय, आलोक, बलिराम वर्मा, बृजबिहारी राय, अशोक राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रमापति शास्त्री और संचालन मिथलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed