फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees' work is being ignored: Ashwani Kumar Singh

कर्मचारियों के काम की हो रही अनदेखी : अश्वनी कुमार सिंह

Fri, 26 Sep 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:20 AM IST
सार

गाजीपुर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अभियंता के सात दिन में समस्याएं सुलझाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। मांगें न माने जाने पर आगे भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Employees' work is being ignored: Ashwani Kumar Singh
शहर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम कार्यालय पर धरना देते सिंचाई ​

विस्तार

गाजीपुर। शहर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को पत्रक सौंपा। अधिशासी अभियंता राहुल अग्रहरी के सात दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। सिंचाई संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए नलकूप चालक दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। जब नलकूप चालकों की समस्या के समाधान की बात आती है, तो अधिकारी सीधे मुंह बात भी नहीं करते है। अधिशासी अभियंता द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों से अपने ही जीपीएफ, यात्रा भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति को लेकर कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन ना देने पर उनके काम को अनदेखा कर दिया जा रहा है। सिंचाई संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण राय ने कहा कि सात दिन बाद भी हमारी मांगों नहीं माना गया तो धरना प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल किया जाएगा। मंत्री अभिषेक राय ने बताया कि कर्मचारियों के हित की बात होती ही अधिशासी अभियंता टाल मटोल करने लगते हैं। विभाग के पास कर्मचारियों की कमी के चलते एक नलकूप चालक 10 से 12 नलकूपों का संचालन कर रहा है। इसको लेकर न तो उसे अतिरिक्त भत्ता और न ही यात्रा भत्ता मिलता है। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, आशुतोष कुमार, अवध, अनिल, अरविंद राय आदि मौजूद थे। सभा का संचालन संघ के मंत्री अभिषेक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed