फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Emphasis laid on more screening and testing

Ghazipur News: ज्यादा स्क्रीनिंग और जांच करने पर दिया जोर

Thu, 14 Dec 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on more screening and testing
गाजीपुर। शहर के गोरा बाजार स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मियों और एनटीईपी के कर्मचारियों काे प्रशिक्षण दिया गया। सीएचसी व पीएचसी के लैब टेकनीशियन (एलटी), लैब असिस्टेंट (एलए) और कोविड-19 एलटी समेत एनटीईपी के सभी कर्मचारियों को टीबी नोफिकेशन बढ़ाने और अधिक से स्क्रीनिंग व जांच करते हुए प्रिविलेन्स ऑफ टीबी रिएक्टिव (पीटीआर) के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. मिथलेश कुमार सिंह और डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. वीजे विनोद ने सभी 60 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। डाॅ. मिथलेश कुमार ने बताया कि जनपद में टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इसके लिए समय समय पर अभियान और विशेष शिविर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एनटीइपी के सभी कर्मी, सीएचसी-पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों और स्वास्थ्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में टीबी का नोटिफिकेशन रेट लक्ष्य के सापेक्ष 74 प्रतिशत चल रहा है। जिसको वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन अधिक होने के साथ ही टीबी रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार पूरा करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मरीजों को लगातार निक्षय मित्रों द्वारा गोद लेकर उनके उपचार व पोषण में मदद की जा रही है। साथ ही उन्हें भावनात्मक सहयोग भी दिया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 235 निक्षय मित्रों ने 402 मरीजों को गोद लिया है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed