थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास से पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर शाम 11 तस्करों को 33 मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अपराधियों की धर-पकड़ एवं अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना कि आधार पर पुलिस टीम ने फिरोजपुर गांव के पास से घेरा बंदी करके बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे 11 तस्करों को 33 मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फिरोजपुर गांव निवासी जवाहिर सिंह यादव, मुहम्मदाबाद कोतवाली के चकतरफिया गांव निवासी लल्लन सिंह यादव, नोनहरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी रामपति राजभर, मुहम्मदाबाद कोतवाली के गौसपुर गांव निवासी बृजेश यादव, वीरपुर गांव निवासी मोहन चौधरी, मऊ जनपद के पलिया गांव निवासी सुनील पाल, जंगीपुर थाना के त्रिलोकपुर गांव निवासी हरेंद्र सिंह यादव, अलावलपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव, वीरपुर गांव निवासी बुधराम चौधरी, पंतू चौधरी और लाल बहादुर चौधरी बताया। साथ ही गांव पार कराने के लिए तीन नाव भी बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करों का चालान करने के साथ गोवंशों को आश्रय स्थल में सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि 11 तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। साथ ही तस्करी में लिप्त अन्य शातिरों की तलाश तेज कर दी गई है।