फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrification of the reel, roll

विद्युतीकरण कार्य को रुकवाया

Sun, 05 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electrification of the reel, roll
शहर के मिश्रबाजार में हो रहे विद्युतीकरण कार्य को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सभासद आशुतोष गुप्ता ने लोगों के साथ मिलकर रुकवा दिया। उनका कहना था कि खुले हाईटेंशन के तार से खतरे की आशंका है, इसलिए एबीसी केबिल लगाया
विज्ञापन


जाए। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने बातचीत कर लोगों को शांत कराया। सभासद का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर के कई इलाकों में भी विद्युतीकरण का कार्य विभाग की तरफ कराया जा रहा है, जिसका लाभ जनता को
विज्ञापन


मिलेगा, लेकिन आम जन को लाभ दिलाने के साथ उसकी सुरक्षा की भी जिम्मदारी है। मिश्रबाजार शहर का व्यस्त इलाका है। यहां सुबह से लेकर देर रात तक मार्ग पर लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में 11 हजार लाइन के तार के टूटकर
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई मकानों के काफी करीब से भी यह तार गुजर रहे हैं, जिससे इन मकानों में रहने वाले लोगों को भय सता रहा है। किसी हादसे से बचने के लिए विभाग को एबीसी केबिल लगाना चाहिए। अगर

विभाग खुला तार लगा रहा है तो उसके नीचे जाली लगवाए, जिससे टूटने पर वह जमीन पर न गिर सके। शहर के कुछ इलाकों में विभाग द्वारा 11 हजार का एबीसी केबल लगवाया गया है, शहर के व्यस्त इलाके में विभाग केबिल लगाने से

 कतरा रहा है। लोगों के तार खींचने का काम रोके जाने से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। विरोध करने वालों में शिवप्रताप तिवारी, दिलीप


 कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विशाल कुमार, चिंता देवी, शांति देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

पोल ब्रैकेट लगाकर हाईटेंशन तारों को मकानों से काफी दूर किया गया है। मेन लाइन होने की वजह से एबीसी केबिल क्षमता नहीं संभाल पाएगी और उसमें शार्ट सर्किट होने पर किसी दुर्घटना का भय बना रहेगा। एबीसी केबिल में फाल्ट आया तो उसे ठीक करने में भी काफी समय लग जाएगा।
=अकबर अली, जेई प्रकाश नगर उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed