{"_id":"63178edbdf3bbb58bb536904","slug":"electrification-and-double-line-safety-inspection-today-ghazipur-news-vns6728967111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण आज
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर वाराणसी-छपरा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत गाजीपुर सिटी-फतेहपुर अटवा हाल्ट रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल मोहम्मद लतीफ खान सात सितंबर को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे।
वाराणसी के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इसके बाद इस दौरान गाजीपुर सिटी-फतेहपुर अटवा हाल्ट रेलखंड पर नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी।
उन्होंने ट्रैक के आसपास के लोगों को सावधान किया कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएं और न ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें। उन्होंने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय सहित निर्माण संगठन एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।