फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electricty

ट्राली ट्रांसफार्मर बना आग का गोला

Thu, 04 Jul 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
electricty
गाजीपुर। नगर के लाल दरवाजा मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर मंगलवार की देर रात आग लग गई। लोगों ने सूचना देकर बिजली बंद कराई। उधर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग की वजह से जहां एक घंटा तक सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही। वहीं जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से दूसरे दिन भी कई घरों की आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के लाल दरवाजा मुहल्ला में शिव मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले जल गया। इससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई थी। मंगलवार की रात करीब 12 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गया। केबिल जलने की महक उठने पर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि ट्रांसफार्मर से आग की लपटे उठ रही थी। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र पर देकर आपूर्ति बंद कराई। गश्त पर निकले पुलिस कर्मी भी वहां रुक गए और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ट्रांसफार्मर से आग की लपटे इस कदर उठ रही थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। मार्ग पर आवागमन ठप रहा। आसपास के घरों के साथ ही ट्रांसफार्मर से काफी दूर खड़े लोग इस बात से सहमें रहे कि कही तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फट न जाए। सूचना के आधा घंटा बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विद्युत कर्मी मनोज ने पहुंचकर जम्फर खोलकर रात में एक बजे अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल किया। इस संबंध में प्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि लालदरवाजा में लगे ट्रांसफार्मर में रात में 12.20 बजे आग लग गई। 12.55 पर जंफर खोलकर अन्य ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति सुचारू कर दी गई, जबकि जले ट्रांसफार्मर से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति दूसरे दिन बुधवार को भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed