{"_id":"6335dc70429e2351ee1eddd5","slug":"electricity-went-out-for-13-hours-due-to-broken-wire-ghazipur-news-vns6768039197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार टूटने से बिजली 13 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार टूटने से बिजली 13 घंटे रही गुल
विज्ञापन
अनौनी बाजार स्थित सौना विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात लगभग एक बजे जर्जर तार टूटकर गिरने से बाधित हुई बिजली बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग दो बजे के बाद ही संचालित हो सकी।
अनौनी स्थित सौना विद्युत उपकेंद्र की बड़ी समस्या एक ही केबिल से सौना और मढ़ियां दो फीडरों को संचालित किया जाना है। यह समस्या दो वर्षों से बनी हुई है। जब कभी केबिल खराब होता है, तो एक साथ दोनों फीडरों से संचालित होने वाले दर्जनों गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। जबकि दोनों फीडरों का केबिल अलग अलग करने के लिए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी से मिलकर कई बार पत्रक दिए।
लेकिन अब तक महज सौ मीटर केबिल मुहैया कराने में महकमा पूरी तरह फेल रहा है। उधर, बुधवार की रात लगभग एक बजे गजियां गांव में और बृहस्पति वार को सुबह 7:30 बजे तांता गांव में बिजली के जर्जर तार के टूट कर गिर जाने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जिसे दोपहर बाद लगभग दो बजे के बाद ही सुधारा जा सका।
विज्ञापन
00
सौना व मढ़ियां के दोनों फीडरों की सप्लाई अलग करने के लिए बिल का इस्टीमेट बना कर विभाग को प्रेषित करने का निर्देश स्थानीय अवर अभियंता को दे दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
प्रदीप कुमार, एसडीओ, सैदपुर