फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity cut in lal darwaza

दो दिन से बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम

Thu, 08 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in lal darwaza
बिजली - फोटो : amar ujala
 शहर के लाल दरवाजा मुहल्ले का ट्रांसफार्मर मंगलवार को दिन में जल गया। इसकी वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा, वहीं ज्यादातर लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। गर्मी की वजह से लोग रात में सो सके। बुधवार को भी ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल न किए जाने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। समाचर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

लालदरवाजा मुहल्ला के अधिकांश हिस्सों की बिजली आपूर्ति पावरहाउस में स्थापित 630 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती थी। मंगलवार की दोपहर अचानक यह ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे इससे संबंधित सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने सोचा कि शायद कही फाल्ट हुआ होगा या कटौती की गई होगी, अब-तब बिजली आ जाएगी, लेकिन इसी बीच जैसे ही मुहल्ला में यह बात फैली कि ट्रांसफार्मर जल गया है, लोगों की बेचैनी इस बात से बढ़ गई भीषण गर्मी में उन्हें बिजली के अभाव में परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कि पता नहीं कब तक ट्रांसफार्मर लगेगा। शाम को पानी की सप्लाई तो जरूर हुई, लेकिन बिजली के अभाव में टुल्लू पम्प न चल पाने की वजह से लोग टंकी में पानी स्टोर नहीं कर सके। रात में कई लोग दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के लिए परेशान रहे। गर्मी के बीच लोगों को करवटे बदलकर रात बितानी पड़ी। बुधवार को भी ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, जिससे एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान थे, वही बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जिन लोगों ने घरो-दुकानो में ईन्वर्टर लगा रखा है, चार्ज न होने की वजह से वह भी शो-पीस बन गए। इस संबंध में प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण बदला नहीं जा सका है। उम्मीद है कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाएगा। उसे लगवाकर  शुक्रवार को आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed