फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electricity bill defaulters Photos will be pasted with names at intersections in ghazipur

Electricity Bill: चौराहों पर बड़े बकायेदारों के फोटो के साथ चस्पा होंगे नाम, बिजली निगम ने बनाया ये खास प्लान

Sun, 13 Oct 2024 08:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 13 Oct 2024 08:06 PM IST
सार

गाजीपुर में बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की मुश्किलें बढ़ेंगी। अब प्रमुख चौराहों पर बड़े बकायेदारों के नाम के साथ फोटो चस्पा होंगे। इसे लेकर बिजली निगम की ओर से जन जागरण रैली निकाली गई। 

विज्ञापन
electricity bill defaulters Photos will be pasted with names at intersections in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली निगम की ओर से रविवार को बकाया वसूली जन जागरण रैली निकाली गई। इसके जरिए बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि बकाया नहीं जमा करने पर बड़े बकायेदारों के फोटो नाम के साथ मुख्य चौराहों पर चस्पा होंगे।

विज्ञापन


नगर के आमघाट कॉलोनी स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय से शाम को बकाया वसूली जन जागरण रैली अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंची। इसके पूर्व अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की। 
विज्ञापन


बिजली चोरी न करने एवं बिजली चोरी की शिकायत 1912 या ऑनलाइन पोर्टल पर करने को लेकर अवगत कराया गया। कहा कि जन जागरण कार्यक्रम के बाद भी बकाया नहीं जमा करने वाले बड़े बकायेदारों तथा चोरी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्य चौराहों पर बड़े बकायेदारों का नाम, फोटा सहित लगवाया जाएगा। इसे लेकर नेम शेम अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपखंड अधिकारी शहर सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव,अश्वनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद व करीमुद्दीनपुर में जन जागरण रैली निकाली गई। 

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जब लोग समय से बिल जमा करेंगे एवं बिजली चोरी नहीं करेंगे तो शहर को ट्रिपिंग मुक्त व 24 घंटे बिजली देने का कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed