फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrical wire fell on worker going to see crop in field, killed

खेत में फसल देखने जा रहे मजदूर पर गिरा बिजली का तार, मौत

Tue, 06 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electrical wire fell on worker going to see crop in field, killed
सुहवल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार की सुबह फसल देखने जा रहे एक मजदूर के ऊपर अचानक एलटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर विद्युत पोल एवं तार होने की वजह से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने नया तार और पोल लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी लवहर बिंद (57) खेत पर फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान एलटी विद्युत लाइन तार उनके ऊपर टूटकर गिर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जानकारी होते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद अपने विभागीय कर्मियों के साथ पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जर्जर तार और पोल को दुरुस्त करा दिया जाएगा। बताया कि विभाग के तरफ से विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एक टेक्निकल टीम आकर मौके पर जांच करेगी। इसके बाद विभाग के तरफ से परिवार को पांच लाख की सहायता राशि दी जाएगी। मृत लहवर बिंद की पत्नी मनगिरिया देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े पुत्र श्रीकिशुन ने बताया कि वे गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष थे। अध्यापक हरिशंकर भारती, लक्ष्मण देव यादव आदि ने उनके निधन पर विद्यालय में शोकसभा आयोजित किया। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुत्र ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पिता की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed