फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electric wire fell on the home guard, died

होमगार्ड पर टूटकर गिरा विद्युत तार, मौत

Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on the home guard, died
नंदगंज। थानाक्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पास मंगलवार को साइकिल से घर जा रहे होमगार्ड पर विद्युत तार टूटकर गिर गया, जिससे उसकी झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

करमाजीतपुर गांव निवासी होमगार्ड रामजन्म यादव (42) की तैनाती करंडा थाने पर थी। रात में होमगार्ड की ड्यूटी मैनपुर बाजार में लगी थी। ड्यूटी खत्म करके वह सुबह साइकिल घर आ रहे थे। गांव के सिवान के पास पहुंचे ही थे कि जर्जर तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। विद्युत करेंट की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। सुबह मार्निंग वॉक कर रहे ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को सूचित कर आपूर्ति बाधित कराने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग गंभीर रुप से झुलसे होमगार्ड को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की जानकारी मिलते ही महिलाओं में कोहराम मच गया। पत्नी श्यामप्यारी, पुत्री कंचन, आरती एवं पुत्र विकास के रोने-बिलखने से मातम छा गया। ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed