फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   electric machenic electrocuted

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

Wed, 06 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
electric machenic electrocuted
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
कासिमबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज के वार्ड नंबर एक भरटोली में बुधवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अभिमन्यु राजभर (40) वार्ड नंबर एक निवासी नन्हकू राजभर के घर ट्यूबवेल की बोरिंग करने पहुंचे थे। वह  मजदूरों के साथ बोरिंग के काम में जुटे थे, इसी बीच लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया, और वह करंट की जद आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट  गई। जानकारी होते ही अभिमन्यु का परिवार मौके पर पहुंचा। जैसे ही उनकी पत्नी विमला की नजर मृत अभिमन्यु पर पड़ी, वह दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगीं। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वहां मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुटे थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार और बोरिंग कराने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया। अभिमन्यु की पांच लड़कियां तथा तीन लड़के हैं। अभिमन्यु के मरने के बाद अब प्रीती (16), रिती (14), रितु (12), रिशु (10),  सुषमा (5), अरूण (08), अनुज  (06) तथा अंकुश (02) के पालन-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। पत्नी विमली बिलखते हुए यह कह रही थी कि अब वह किसके सहारे बच्चों का पालन-पोषण करेगी। उसकी व्यथा को सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलछला उठीं। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed