फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electric incinerator will be installed in council schools

Ghazipur News: परिषदीय विद्यालयों में लगेगा इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electric incinerator will be installed in council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भीमापार। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों का वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया है। स्वच्छता के साथ ही स्कूली बच्चे स्वस्थ रहें और उन पर कोई हानिकारक तत्व या वायु का खतरनाक दुष्प्रभाव न पड़े इसके लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरकार इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर स्थापित करने जा रही है। जिसमें सेनेटरी नेपकिंस और अन्य हानिकारक वस्तुओं को जलाकर खाक किया जा सकेगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिंस मुहैय्या कराया जाता है। इस्तेमाल किए गए नेपकिंस के सुरक्षित निस्तारण की अब तक स्कूलों में कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में अधिक दिनों तक पड़ी नेपकिंस और अन्य प्रकार के कचड़ों से स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

लिहाजा स्कूलों में एकत्र होने वाले हानिकारक कचड़ों के सुरक्षित निस्तारण के लिए इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर की स्थापना की जा रही है। सरकार का मानना है कि नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिंस उपलब्ध होने और यूज नेपकिंस के निस्तारण की व्यवस्था होने से स्कूलों में बालिकाओं की उपस्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि माहावारी के दौरान बालिकाएं स्कूल आने से परहेज करतीं हैं। इंसीनरेटर खरीद के लिए जिले की समिति के अध्यक्ष जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) होंगे।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी समिति के संयोजक और सदस्य होंगे, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी, जिलाधिकारी या अध्यक्ष, जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति द्वारा नामित एक अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित बाह्य तकनीकी विशेषज्ञ, जिले के सहायक वित्त एवं समग्र शिक्षा, संबंधित जिले के जिला समंवयक बालिका शिक्षा तथा जिला मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed