{"_id":"5e3863e38ebc3ebfe457d79e","slug":"election-in-ghazipur-ghazipur-news-vns508711633","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद की रिक्त सीटों के लिए कराया गया मतदान सकुशल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद की रिक्त सीटों के लिए कराया गया मतदान सकुशल संपन्न
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के शेरपुर कला प्राथमिक विद्यालय दलित बस्ती मतदान केंद्र पर मतदान के लिए खड़े मतदाता
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के तीन विकासखंडों की तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद की रिक्त सीट के उपचुनाव का मतदान सोमवार को कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए चुनाव में रसूलपुर हबीबुल्ला में 61.15, बौरी में 56.34 तथा शेरपुर में 38.09 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर हबीबुल्ला में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को 61.15 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव के पांच बूथों पर 2604 मतदाताओं में से 1607 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए कासिमाबाद के तहसीलदार विराग पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी चक्रमण करते रहे। रसूलपुर हबीबुल्ला में प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 58 पर 523 में 310, बूथ संख्या 59 पर 441 में 263, बूथ संख्या 60 पर 636 में 392, बूथ संख्या 61 पर 600 में 353, सोनबरसा प्राथमिक दलित विद्यालय में बने बूथ संख्या 62 पर 435 में 289 मत पड़े।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार शेरपुर ग्राम पंचायत के लिए 12 मतदेय स्थल पर बनाए गए 33 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। आरओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि 7563 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 38.09 प्रतिशत रहा। शेरपुर कला, शेरपुर खुर्द, बच्छलकापुरा, सेमरा, धर्मपुरवा गांव में बने बूथों पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार शिवधर चौरसिया, एसपीआरए चंद्रप्रकाश शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी विनय गौतम चक्रमण करते रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार बौरी ग्राम पंचायत का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। पांच महिला प्रत्याशी सुमन देवी, किसमतिया देवी, दुआदसी देवी, मीना देवी, इंदू देवी के भाग्य का फैसला 4011 मतदाताओं में 2274 ने अपने मत का प्रयोग करते हुए किया। मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी मतपेटी लेकर विकासखंड मुख्यालय पहुंची जहां पर बने स्ट्रांग रूम में पेटी को रखकर कमरे को सील कर दिया गया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर आशीष सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। आरओ दिलीप पांडेय ने बताया कि मतदान सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कल होगी मतों की गणना
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त सीटों के उपचुनाव का मतदान संपन्न हो जाने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित स्ट्रांगरूम में जमा करा दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांच फरवरी को मतों की गणना कराई जाएगी।