फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   election

प्रशिक्षण में निष्पक्ष होकर मतदान कराने का निर्देश

Fri, 02 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
election
गाजीपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों और सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में दो पाली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने अधिकारियों ने मतदान से संबंधित दिशा निर्देश दिए। कहा कि मतदान कराने के दौरान आपकी भूमिका पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को मतदान से पूर्व, नामांकन, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चुनाव के दौरान मास्क के प्रयोग और बराबर सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। कहा निष्पक्ष होकर मतदान कराएं। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों ने दो पालियों में प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 371 निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और द्वितीय पाली में दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक 261 सेक्टर मजिस्ट्रेट-जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य विकास अधिकारी-उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, रामअवतार, हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed