फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly death due to collision of scarpies

बेकाबू स्कार्पियों की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to collision of scarpies
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप रोइनी मौजा के पास मंगलवार की शाम बेकाबू स्कार्पियों दो बाइकों में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। वाहन में सवार लोग फरार हो गए। इस दुर्घटना में अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। देर रात एक घायल वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गहमर निवासी हाफिद कमरुद्दीन (55) अपने पुत्र सेराज के साथ बाइक से मंगलवार की शाम कही जा रहे थे। इसी दौरान करीब पांच बजे बारा रोइनी के पास बिहार की तरफ जा रही तेज रफ्तार बेकाबू स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मारकर भागने लगी। कुछ ही दूरीपर बारा निवासी बाइक सवार रविंद्र यादव को भी टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों सवार फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण तीनों घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जानकारी होते ही घायलों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान देर रात कमरुद्दीन की मौत हो गई, बेटा सेराज की हालत नाजुक बनी हुई है। बारा गांव निवासी रविंद्र यादव का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed