फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight candidates did not take the exam

आठ परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight candidates did not take the exam
मुहम्मदाबाद। शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बृहस्पतिवार को तीन महाविद्यालयों के 368 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा में 307 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद के 251, जंगबहादुर राय डिग्री कालेज लौवाडीह के नौ, सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज गांधीनगर के 47 छात्र शामिल रहे। बीकाम द्वितीय वर्ष के 39 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इसके अलावा एमए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी के 22 छात्र परीक्षा में बैठे। कुल आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में शासन की तरफ से निर्धारित कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने मास्क लगाकर परीक्षा दी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय हाथ सेनेटाइज्ड करके अंदर प्रवेश दिया गया। सह केंद्राध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, डा. आस्था साक्षी एवं डा. मृत्युंजय कुमार आंतरिक उड़ाका दल के रूप में परीक्षा के दौरान सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed