फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eid, was celebrated with gaiety

ईद,हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Fri, 08 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eid, was celebrated with gaiety
ईद,हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
महीने भर तक रमजान की इबादतों के बाद गुरुवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। सव्वाल की पहली तारीख नौचंदी जुमेरात को शहर की सभी मस्जिदों, ईदगाहों में बाजमात ईद की नमाज अदा की गई। खुशनुमा माहौल में सुबह से ही नमाजी पहुंचने शुरू हो गए। लकदक लिबास में बड़ों के साथ बच्चों की भी टोलियां नमाज के लिए पहुंचीं। बारगाहे इलाही में मुल्क में अमन-चैन और बरकत के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन



गुरुवार को नगर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह के साथ ही अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सभी लोगों ने एक  दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा पुलिस कप्तान रामकिशोर ने विशेश्वरगंज पुलिस चौकी पर कैंप लगाकर समस्त मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। अधिकारियों ने कहा कि रोजे के बाद ईद उल फितर का त्योहार खुदा का इनाम है।
विज्ञापन


ईद पर सभी गिले-शिकवे मिटाकर सभी को गले लगाना चाहिए।
गुरुवार को ईदगाह के अलावा नगर की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अल्ला ताला से देश-प्रदेश में अमन चैन कायम रखने की मुराद मांगी। इस दौरान चहुंओर पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर ईद के नमाज के बाद मुबारक बाद  देते हुए धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र, पूर्व सांसद राधेमोहन  सिंह, बसपा प्रभारी संतोष यादव, पूर्व  जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, संजीव सिंह बंटी, प्रिंस अग्रवाल, नगर पालिका ईओ जयप्रकाश यादव, बड़े पंडित, रविकांत राय के साथ ही एसडीएम सदर एके  सिंह, सीओ वेद प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर विशेश्वरगंज ईदगाह के बाहर नमाजियों को पानी पिलाने के लिए  स्टॉल लगे हुए थे।



स्टाल पर नमाजियों के लिए बिस्कुट, शरबत के साथ फल की  भी व्यवस्था की गई थी। यह स्टाल सपा, बसपा सहित रोटरी क्लब सहित अन्य एनजीओ भी अपने स्टाल लगा रखे थे। इस स्टाल से नमाजियों को गर्मी के इस मौसम में  बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed